ट्रक के साथ पांच जालसाज धराये

करपी(अरवल) : ईयारा गांव से झारखंड के बोकारो और करपी पुलिस ने पांच जालसाजों को ट्रक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम ने बताया कि उक्त लोगों ने सीमेंट लदे ट्रक को मुजफ्फरपुर ले जाने की बात कह कर सीमेंट कंपनी से ट्रक लिए थे, […]

करपी(अरवल) : ईयारा गांव से झारखंड के बोकारो और करपी पुलिस ने पांच जालसाजों को ट्रक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम ने बताया कि उक्त लोगों ने सीमेंट लदे ट्रक को मुजफ्फरपुर ले जाने की बात कह कर सीमेंट कंपनी से ट्रक लिए थे, परंतु अपराधियों ने बीच में ही ट्रक को गायब कर दिया था.
गंतव्य स्थान पर सीमेंट नहीं पहुंचने के बाद 11 फरवरी को झारखंड के बोकारो थाना क्षेत्र के बालाडीह थाने में ट्रक की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस ने इस मामले को करपी थाना क्षेत्र के आईयारा गांव निवासी भूषण सिंह, ट्रक के ड्राइवर अरविंद कुमार जिसको नरगा गांव से गिरफ्तार किया गया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त लोगों के निशानदेही पर अईयारा गांव निवासी विवेक कुमार, पटना के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के अजय प्रकाश व नालंदा जिला के बेलाढी थाना अंतर्गत चंडी गांव से संजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त लोगों की निशानदेही पर ट्रक को भी बरामद कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >