करपी : प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को बिहार प्रदेश वार्ड, पंच सदस्य संघ सह लोकतंत्र रक्षा अभियान समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामाश्रय दास ने की. संचालन बिगन राजवंशी ने किया. बैठक में पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.
बैठक में 15 मार्च को करपी बीडीओ के समक्ष 23 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया. प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा राज्य सरकार की दमनकारी नीति के कारण वार्ड सदस्यों को उचित मान-सम्मान नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार वार्ड पंच सदस्यों को नियमित वेतन 15000, मासिक भत्ता 800 और यात्रा भत्ता 300 रुपये लागू करे.
मुखिया व सरपंच में से एक पद समाप्त किया जाये. सात निश्चय योजना में धांधली करने वाले मुखिया पंचायत सचिव पर कठोर कार्रवाई की जाये. बैठक में संजय रविदास, राहुल कुमार, पार्वती देवी, गजाधर पंडित, राजदेव राम, किरण देवी, गायत्री देवी, भुनेश्वर पासवान, सविता देवी, धर्मेंद्र सिंह, भूषण चौधरी, कविता देवी, असलम मंसूरी समेत अन्य लोगों ने भी अपनी बातें रखीं.
