ताड़ के पेड़ से गिरने से एक मरा

कुर्था (अरवल) : स्थानीय थाना क्षेत्र के मोलनाचक गांव में मंगलवार को महेंद्र चौधरी नामक व्यक्ति की मौत ताड़ के पेड़ से गिर कर हो गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति ताड़ी बेचने का व्यवसाय करता थ. अन्य दिनों की भांति ताड़ के पेड़ पर चढ़ कर ताड़ी उतार रहा था, तभी पैर फिसलने […]

कुर्था (अरवल) : स्थानीय थाना क्षेत्र के मोलनाचक गांव में मंगलवार को महेंद्र चौधरी नामक व्यक्ति की मौत ताड़ के पेड़ से गिर कर हो गयी

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति ताड़ी बेचने का व्यवसाय करता थ. अन्य दिनों की भांति ताड़ के पेड़ पर चढ़ कर ताड़ी उतार रहा था, तभी पैर फिसलने से गिर गया व मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

कुर्था थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी उषा कुमारी द्वारा पारिवारिक लाभ 20 हजार रुपये व मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन व मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्टि की राशि दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >