मॉनसून की पहली बारिश में ही खुल गयी नाला उड़ाही की पोल

शहर के कई हिस्सों में भरा गंदा पानी, लोगों को हुई परेशानी अरवल : नालियों की साफ -सफाई नहीं होने से मॉनसून की पहली बारिश में ही नगर पर्षद क्षेत्र में जल जमाव हो गया है. बुधवार रात को हुई बारिश ने नप की नालियों और नालों की उड़ाही की पोल खोलकर रख दी है. […]

शहर के कई हिस्सों में भरा गंदा पानी, लोगों

को हुई परेशानी
अरवल : नालियों की साफ -सफाई नहीं होने से मॉनसून की पहली बारिश में ही नगर पर्षद क्षेत्र में जल जमाव हो गया है. बुधवार रात को हुई बारिश ने नप की नालियों और नालों की उड़ाही की पोल खोलकर रख दी है. वार्ड के कई इलाके बारिश से जलमग्न हो गये. राहगीरों को गंदे पानी से ही होकर गुजरना पड़ रहा. एनएच 110 के बगल में वार्ड संख्या 6 में कई गलियों में पानी भर गया. इसके अलावे पुरानी सब्जी मंडी, एनएच 110 पर बालिका विद्यालय के पास सड़कों पर नाली का पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके अलावे नगर के विभिन्न मुहल्लों में जलजमाव हो गया है.
वार्ड नंबर 14 पुराना बाजार, वार्ड नं 6 प्रखंड के पीछे स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास, वार्ड नंबर 9 मोकरी के पास एनएच के पास पानी भरा हुआ है. नगर पर्षद सफाई पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है, फिर भी नालियों और नालों की उड़ाही नहीं होने से वे बजबजा रहे हैं. यदि समय रहते नालियों और नालों की उड़ाही नहीं करायी गयी तो तेज बारिश के दौरान शहर की हालत काफी खराब हाेने की आशंका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >