अरवल : वाहन चोर गिरोह ने अरवल पुलिस को परेशान कर रखा है. आये दिन शहर में दो पहिया वाहनों की चोरी के साथ घरों एवं दुकानों में चोरी की घटनाएं बढ़ गयीं हैं. अब वाहन चोर गिरोह ने चार पहिया वाहनों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया है. बीते 30 अप्रैल को वाहन चोर गिरोह ने जिला पदाधिकारी के ओएसडी की बोलेरो को डीएम ऑफिस में कार्यरत चपरासी के मोथा स्थित आवास से चुरा लिया, जिसकी प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करायी गयी है. अरवल शहर में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं विगत चार माह में दो दर्जन से ज्यादा हो चुकी है. वाहन चोरों का गिरोह इतना हावी हो चुका है कि उसके आगे पुलिस की तमाम सख्ती का दावा गलत साबित हुआ है.
नहीं रुक रहीं वाहन चोरी की घटनाएं

नहीं रुक रहीं वाहन चोरी की घटनाएं
Copied link
अरवल : वाहन चोर गिरोह ने अरवल पुलिस को परेशान कर रखा है. आये दिन शहर में दो पहिया वाहनों की चोरी के साथ घरों एवं दुकानों में चोरी की घटनाएं बढ़ गयीं हैं. अब वाहन चोर गिरोह ने चार पहिया वाहनों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया है. बीते 30 अप्रैल को वाहन […]
बोलेरो चोरी की घटना में भी कोई खास सफलता भी नहीं मिला है. एसपी उमा शंकर प्रसाद ने बताया कि उनके योगदान देते ही यह घटना हुई है. इसे उन्होंने खुद गंभीरता से लिया है. चोर गिरोह का तार भोजपुर के सहार थाना से जुड़े होने का संकेत मिला है. सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बोलेरो चोरी सहित अन्य मामलों का उद्भेदन किया जायेगा.