भाजपा भगाओ, देश बचाओ पदयात्रा की तैयारी जोरों पर

पटना चलने की तैयारी में जुटे माले कार्यकर्ता अरवल : माले के जिला सचिव महानंद के नेतृत्व में अरवल बाजार की मेडिकल दुकान से दवा एवं अन्य सामग्री संग्रह की गयी. 26 अप्रैल से अरवल से निकलने वाली जन अधिकार पद यात्रा की तैयारी में गांव-गांव में नेता बैठक कर रहे हैं और पटना चलने […]

पटना चलने की तैयारी में जुटे माले कार्यकर्ता

अरवल : माले के जिला सचिव महानंद के नेतृत्व में अरवल बाजार की मेडिकल दुकान से दवा एवं अन्य सामग्री संग्रह की गयी. 26 अप्रैल से अरवल से निकलने वाली जन अधिकार पद यात्रा की तैयारी में गांव-गांव में नेता बैठक कर रहे हैं और पटना चलने की हर तरह से तैयारी में लग गये. भाकपा -माले की पदयात्रा निकलने के पहले अरवल में एक सभा होगी. सभा को भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य संबोधित करेंगे. सभा के बाद झंडा दिखाकर पदयात्रियों को रवाना करेंगे.
पदयात्री जैसे ही मोथा पहुंचेंगे, मोथा गांव के सैकड़ों लोग स्वागत करने के लिए खड़े रहेंगे. स्वागत टीम के जरिये फूल माला के अलावे पदयात्रियों को शरबत एवं ठंडा पानी पिलाने का इंतजाम किया गया है. इसके अलावा भदासी, इमामगंज एवं अतौलह में भी पदयात्रियों को शरबत पिलाकर स्वागत ग्रामीण जनता एवं प्रतिष्ठित लोगों द्वारा किया जायेगा. पदयात्रियों के हौसले को बढ़ाने के लिए स्वागत टीम जगह जगह बनायी गयी है. किंजर में पद यात्रियों को रहने- खाने का पूरा इंतजाम किया गया है. किंजर के न्याय पसंद एवं गण मान्य लोग स्वागत करेंगे. पदयात्रियों को खाना खिलाने एवं रहने का पूरा इंतजाम करेंगे.
अरवल, कलेर, करपी और कुर्था तथा नगर से काफी लोग पदयात्रा में भाग लेंगे. इसके अलावे 1 मई को पटना के गांधी मैदान में आयोजित जन अधिकार महासम्मेलन में अरवल से सीधे गाड़ी से लोग पहुंचेंगे.भाकपा -माले के जिला सचिव ने अपने पदयात्रियों को आह्वान किया है कि एक झोला, कटोरा गिलास एवं सत्तू का इंतजाम जरूर करें.
वैसे माले 1 क्विंटल सत्तू का इंतजाम कर रहा है. जगह- जगह पर खाने- पिलाने का व्यवस्था की जायेगी. दोपहर में जहां विश्राम होगा वहां सभी को सत्तू पिलाया जायेगा. पदयात्रा में शामिल लोगों के प्राथमिक इलाज के लिए मेडिकल टीम भी बनायी गयी है और एंबुलेंस के लिए जिलाधिकारी से मिलकर बात की गयी है. अरवल के इंसाफ पसंद लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है और इसे सफल करने में तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >