गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग प्रयोग न करें

अरवल : सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहला दिन उमैराबाद विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय स्काउट एंड गाइड द्वारा सुबह में प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी में शामिल छात्र -छात्राएं हाथों में तख्ती लिये हुए थे. इन पर लिखा हुआ था शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं, गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग प्रयोग न करें, ट्रैफिक नियम का […]

अरवल : सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहला दिन उमैराबाद विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय स्काउट एंड गाइड द्वारा सुबह में प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी में शामिल छात्र -छात्राएं हाथों में तख्ती लिये हुए थे. इन पर लिखा हुआ था शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं, गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग प्रयोग न करें, ट्रैफिक नियम का उल्लंघन न करें, दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट लगाना और चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट लगाना न भूलें. प्रभातफेरी में शामिल छात्र -छात्राएं शहीद भगत सिंह चौक पर नियम का उल्लंघन कर रहे वाहन चला रहे लोगों को गुलाब का फूल देकर नियम का उल्लंघन नहीं करने का आग्रह कर रहे थे.

प्रभातफेरी का नेतृत्व जिला शिक्षा पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह, बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजदेव राम, उमैराबाद उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोइनुद्दीन जी उपस्थित थे. सड़क सुरक्षा दिवस पर असेंबली ऑफ गॉड शकरी में विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार द्वारा समारोह का आयोजन कर सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गयी. साथ ही शपथ दिलायी गयी कि न तो यातायात नियम का उल्लंघन करेंगे और न ही अपने सामने किसी को करने देंगे.

इस अवसर पर प्राचार्य रमेश शर्मा, मंगलेश्वर शर्मा, विजय कुमार यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >