सड़क दुर्घटना में हुई मौत की प्राथमिकी दर्ज

रतनी : परसबिगहा थाना क्षेत्र के सरता विद्यालय के समीप बीती रात मिश्रोलिया गांव निवासी 8 वर्षीय किशोरी मुस्कान कुमारी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मृत किशोरी के पिता श्रवण राम के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया कि बीती रात मेरी […]

रतनी : परसबिगहा थाना क्षेत्र के सरता विद्यालय के समीप बीती रात मिश्रोलिया गांव निवासी 8 वर्षीय किशोरी मुस्कान कुमारी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मृत किशोरी के पिता श्रवण राम के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया कि बीती रात मेरी भतीजी की बरात आने वाली थी. मेरे घर की महिलाएं वर पूजा करने गयी हुई थीं. उनलोगों के साथ मेरी पुत्री भी गयी थी. मेरे गांव के ही उपमुखिया की स्कॉर्पियो ने उसे ठोकर मार दी जिससे मेरी पुत्री उसी जगह पर गिर गयी. हमलोग आनन-फानन में इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >