योग शिविर में लोगों ने सीखे स्वस्थ रहने के गुर

वंशी (अरवल ) : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के खड़ासीन ग्राम में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में नि:शुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया. इसमें जिला योग प्रचारक सुमित मिश्रा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनसाथी शैली जीने के लिए हमें नित्य -प्रतिदिन समय निकाल��र योग करना चाहिए […]

वंशी (अरवल ) : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के खड़ासीन ग्राम में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में नि:शुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया. इसमें जिला योग प्रचारक सुमित मिश्रा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनसाथी शैली जीने के लिए हमें नित्य -प्रतिदिन समय निकालकर योग करना चाहिए तथा शिविर में लोगों को मोटापा के लिए, मधुमेह के लिए, थायराइड के लिए आसन तथा प्राणायाम सिखाएं तथा गांव की गलियों में जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों के योग के प्रति जागरूक किया. साथ ही जिला योग प्रचारक ने कहा कि 12- 13 और 14 मई को परम पूज्य श्री स्वामी रामदेव जी महाराज गया में नि:शुल्क तीन दिवसीय योग विज्ञान शिविर व ध्यान शिविर का आयोजन किया गया है. खड़ासीन ग्राम के योग शिविर के आयोजनकर्ता कृष्ण मोहन सिंह, पंकज कुमार , मृत्युंजय सिंह, मनोज कुमार, पप्पू सिंह समेत अन्य गण्यमान्य लोग योग शिविर में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >