ट्रायल मैच में ग्रुप बी ने जमाया दोबारा कब्जा

अरवल : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-19 का दूसरा ट्रायल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें जिसमें ग्रुप ए और बी के बीच में मैच का आयोजन किया गया. टॉस जीतकर ग्रुप ए ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रुप ए ने निर्धारित 40 ओवर में 217 रन बनाया. […]

अरवल : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-19 का दूसरा ट्रायल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें जिसमें ग्रुप ए और बी के बीच में मैच का आयोजन किया गया. टॉस जीतकर ग्रुप ए ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रुप ए ने निर्धारित 40 ओवर में 217 रन बनाया. ग्रुप ए की टीम से प्रवीण कुमार सिंह ने 58 रन, वेदांत कुमार ने 41 रन और अमानत अली ने 25 रन का योगदान दिया, जिसमें ग्रुप बी के तरफ से तेज गेंदबाज हिमांशु ने 3 विकेट और कप्तान धीरज ने दो विकेट लिया,

जिसके जवाब में ग्रुप भी नहीं 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया. ग्रुप बी के रोहित कुमार ने 51 रन, जैन काजमी 50 रन के बदौलत ग्रुप बी को शानदार जीत दिलाने में सहयोग किया ग्रुप ए की ओर से अभिषेक और सतीश ने एक-एक विकेट लिया. मैच में मैन ऑफ द मैच जैन काजमी और रोहित कुमार को दिया गया. इस अवसर पर मैच के आब्जर्बर अंकित कुमार ने कहा कि दोनों टीम अच्छी तरह से खेला. इसमें हार -जीत का कोई मायने नहीं रखता है. अंपायर की भूमिका में जितेंद्र और सूरज केसरी ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया स्कोर की भूमिका सुमित राज ने निभाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >