शिक्षक दंपति को गोली मारी, हालत गंभीर

किंजर अरवल : बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षक दंपत्ति को गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है. स्थानीय थाना क्षेत्र के परहां- खीरी मोड़ पथ के लोदीपुर गांव के समीप सोमवार की दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने शिक्षक दंपत्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल […]

किंजर अरवल : बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षक दंपत्ति को गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है. स्थानीय थाना क्षेत्र के परहां- खीरी मोड़ पथ के लोदीपुर गांव के समीप सोमवार की दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने शिक्षक दंपत्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घायल शिक्षक की पहचान सुनील कुमार, पिता लाल बहादुर शर्मा, गांव ठकुरी, थाना खीरी मोड़ (पटना) के रूप में हुई, वहीं उनकी पत्नी किरण कुमारी भी गोली लगने से घायल हैं. पति -पत्नी दोनों सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. पति मध्य विद्यालय शिवनगर में पदस्थापित हैं, वहीं पत्नी मध्य विद्यालय परहां में कार्यरत हैं. घटनाक्रम के अनुसार हर रोज की भांति शिक्षक दंपत्ति बाइक से स्कूल आया-जाया करते थे. सोमवार को भी स्कूल कार्यावधि के बाद दंपत्ति बाइक से अपने गांव जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में घात लगाये अपराधियों ने दोनों को गोली मारकर घायल कर दिया.

अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने पहले दंपत्ति की गाड़ी रुकवायी, फिर बगैर कुछ बोले ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागकर इमामगंज की ओर भाग निकले. घायल शिक्षक पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, लेकिन इनकी पत्नी खतरे से बाहर हैं. पत्नी से अपराधियों के बारे में जानकारी लेने के लिए किंजर पुलिस को पारस अस्पताल भेजा गया है. मामले की तहकीकात कर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में जुटी है.

बयान के बाद एफआईआर दर्ज कर होगा
गोली शिक्षक सुनील कुमार के बांह और पेट में लगी है. वहीं शिक्षिका किरण के हाथ में गोली लगी है. घटना की सूचना मिलते ही ठकुरी गांव के लोग घटनास्थल पर जुट गये और घायल दंपत्ति को इलाज के लिए पालीगंज ले गये, जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को पारस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना पाकर किंजर थानाध्यक्ष दल -बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन शिक्षक दंपत्ति के परिजन उनको लेकर पटना चले गए थे. इधर पुलिस को घायल दंपत्ति से मुलाकात नहीं होने के कारण फर्दबयान लेने के लिए पारस अस्पताल जाना पड़ा. पुलिस का कहना है कि फर्दबयान के बाद एफआइआर दर्ज कर लिया जाएगा.
इधर घटना के बाद शिक्षक समुदाय में काफी आक्रोश व्याप्त है. अरवल ,जहानाबाद की पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि घटना के मोटिव की जानकारी प्राप्त की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >