जगदीशपुर थाना में पदस्थापित जमादार आठ दिनों से लापता

लापता जमादार के बेटे ने स्थानीय थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी

आरा.

जगदीशपुर थाना में पदस्थापित जमादार आठ दिनों से लापता हैं. जमादार के लापता होने के कारण उनके परिवार सदमे में आ गया है और उनके द्वारा लगातार उनकी खोजबीन भी की जा रही है. जानकारी के अनुसार लापता जमादार पटना जिला के रानी तालाब कनपा थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी अवधेश कुमार यादव हैं, जो वर्तमान में इसी वर्ष के फरवरी माह से जगदीशपुर थाना में जमादार के पद पर तैनात हैं. इससे पहले वह वैशाली जिला के हाजीपुर में तैनात थे और पीटीसी ट्रेनिंग कर जमादार बनकर भोजपुर जिले में ज्वाइन किये हैं.

इधर लापता जमादार के छोटे बेटे मनीष कुमार द्वारा 10 दिसंबर को जगदीशपुर थाने में अपने पिता के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में लापता जमादार के बेटे मनीष कुमार द्वारा कहा गया है कि जगदीशपुर थाना में पदस्थापित जमादार फिरोज खान के द्वारा फोन कर उन्हें जानकारी दी गयी कि उनके पिता अवधेश कुमार यादव नौ दिसंबर की रात साढ़े नौ बजे से थाना पर मौजूद नहीं हैं. इसके बाद उन्होंने बोला कि ठीक है, आप लोग पता कीजिए. मैं वहां आता हूं. 10 दिसंबर को वह थाना पहुंचे और थाना एवं अन्य जगहों पर उनकी तलाश करने की बात कही. इसके बाद थानाध्यक्ष के आने के बाद जमादार फिरोज खान, दारोगा रश्मि एवं अन्य पुलिसकर्मी की मौजूदगी में वीडियो-फोटो कर उसके द्वारा अपने लापता पिता के रूम का ताला तोड़ा गया और देखा गया कि उनका मोबाइल, एटीएम, पर्स एवं उनके संबंधित कागजात और पर्सनल सामान वहीं पर मौजूद हैं. सिर्फ वह लापता थे. हालांकि लापता जमादार अवधेश कुमार यादव कहां गये और किसके साथ गये यह पता नहीं चल पाया है. वहीं इस मामले में जगदीशपुर थानाध्यक्ष बिगाउ राम ने बताया कि उनके थाने में पदस्थापित जमादार अवधेश कुमार यादव इससे पहले भी एक बार अपना मोबाइल, एटीएम व पर्स एवं अन्य चीज कमरे में छोड़कर व कमरा दरवाजा बाहर से बंद के कहीं चले गये थे. कुछ दिन बाद वापस आ गये थे. इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है. हालांकि पुलिस उनकी लगातार खोजबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >