सड़क किनारे पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने मारी टक्कर

जख्मी महिला धनगाई थाना क्षेत्र के कुसहा टोला निवासी

आरा.

आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के कुसहा टोला फॉल के समीप मंगलवार की शाम अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग महिला धनगाई थाना क्षेत्र के कुसहा टोला निवासी भिखारी चौधरी की 65 वर्षीया पत्नी सुरती देवी हैं. वहीं घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गया. घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना घटना स्थल पर पहुंच ट्रक को जब्त कर लिया है. जबकि चालक मौके से फरार हो गया. इधर जख्मी बुजुर्ग महिला के पोते निरहू कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम शौच करने के लिए सड़क किनारे से जा रही थी. उसी दौरान कुसहा टोला फॉल के समीप पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक में उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >