Arrah News : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के समीप महथिन माई एवं सूर्य मंदिर के बीच गुरुवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई.
इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. सूचना पाकर परिजन भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे.
इंटर की छात्रा है जख्मी रौशनी कुमारी
जानकारी के अनुसार जख्मी युवती बिहिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी निरंजन शर्मा की 18 वर्षीया पुत्री रौशनी कुमारी है. वह इंटर की छात्रा है.
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह वह पैसेंजर ट्रेन द्वारा आरा जा रही थी. उसी दौरान बिहिया महथिन माई एवं सूर्य मंदिर के बीच चलती ट्रेन से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई. तब स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया.
किराए पर रहकर बच्चों को पढ़ाती है ट्यूशन
इधर, दूरभाष पर जख्मी छात्रा के पिता निरंजन शर्मा ने बताया कि वह बिहिया में किराए का मकान लेकर रहती है और वहीं पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है. वह ट्रेन द्वारा कहां जा रही थी, यह बात उन्हें मालूम नहीं है.
Also Read : बिहारशरीफ के अस्थावां में पुलिस की छापेमारी, 4 महीने से फरार मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
