वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की काउंसिलिंग व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा, नए शिक्षकों के स्वागत में दिखा उत्साह

VKSU Assistant Professor Counselling : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में संविदा आधारित चयनित सहायक प्राध्यापकों की काउंसिलिंग और दस्तावेज सत्यापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस प्रक्रिया के पूरा होने से विश्वविद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है, और इसे उच्च शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

VKSU Assistant Professor Counselling : बिहार में संविदा आधारित चयनित सहायक प्राध्यापकों की काउंसिलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) के नूतन परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में संपन्न हुई.

इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में सुबह से ही चयनित अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी. काउंसिलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. राम कृष्ण ठाकुर की देखरेख में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई.

सुबह कार्यालय खुलते ही विभिन्न जिलों से पहुंचे चयनित सहायक प्राध्यापक अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने लगे.

प्रशासनिक भवन के आसपास पूरे दिन चहल-पहल का माहौल बना रहा. बड़ी संख्या में लग्जरी वाहनों का जमावड़ा भी देखने को मिला, जिससे परिसर में अलग ही रौनक दिखाई दी.

अभ्यर्थियों में उत्साह और सफलता का जश्न

चयनित अभ्यर्थी नए परिधानों में उत्साह और आत्मविश्वास से भरे नजर आए. लंबे समय के इंतजार के बाद चयन होने की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी. कई अभ्यर्थी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, हाथ मिलाकर और तस्वीरें खिंचवाकर अपनी सफलता का जश्न मनाते दिखे.

Also Read : आरा : शाहपुर पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद आरोपित गिरफ्तार

परिसर में खुशी और उत्सव जैसा माहौल बना रहा. विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी चयनित सहायक प्राध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. दस्तावेजों की जांच के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी भी दी, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी की जा सके.

आगे की नियुक्ति प्रक्रिया और उच्च शिक्षा के लिए सकारात्मक कदम

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की नियुक्ति संबंधी कार्रवाई की जाएगी. चयनित सहायक प्राध्यापकों के विश्वविद्यालय परिवार से जुड़ने को उच्च शिक्षा के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >