अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही पहचान

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया स्थित अलंकार ज्वेलर्स के सामने से मिला शव

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया स्थित अलंकार ज्वेलर्स के सामने से गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात लगभग 27 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी.

इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. वहीं उसकी पहचान के लिए पुलिस लगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >