विसर्जन में नाचने के विवाद को लेकर पिता-पुत्र समेत तीन की पिटाई

बड़हरा थाना क्षेत्र के शालिग्राम सिंह के टोला गांव में सोमवार की शाम हुई घटना

आरा.

बड़हरा थाना क्षेत्र के शालिग्राम सिंह के टोला गांव में सोमवार की शाम विसर्जन के दौरान नाचने के विवाद को लेकर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी गयी. इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

उन्हें बड़हरा के मनी छपरा स्थित पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में बड़हरा थाना क्षेत्र के शालिग्राम सिंह के टोला गांव निवासी 60 वर्षीय कामेश्वर राय, उनके दो पुत्र 18 वर्षीय रंजीत कुमार एवं 23 वर्षीय मनोज कुमार शामिल हैं. इधर, रंजीत कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम जब वह खेत से ट्रैक्टर लेकर वापस घर लौट रहे थे. तभी बीच रास्ते में गांव के ही गोपी यादव समेत अन्य लोग मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे और सभी डीजे पर डांस कर रहे थे. उसी दौरान गोपी यादव उसे जबरन डांस करने को कहा. जब उसने डांस करने से मना किया, तो गोपी यादव ने अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. जब उसके पिता कामेश्वर राय व बड़ा भाई मनोज कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनकी भी पिटाई कर दी. जख्मी रंजीत कुमार ने गांव के ही गोपी यादव एवं उसके साथ रहे अन्य लोगों पर नाचने से मना करने पर खुद को एवं अपने पिता कामेश्वर राय व बड़े भाई मनोज कुमार को लाठी-डंडों से मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >