आग की चपेट में आने से मां-बेटे समेत तीन लोग झुलसे

उदवंतनगर व आयर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुई घटना

आरा.

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग की चपेट में आने से मां-बेटे समेत तीन लोग बुरी तरह झुलस गये. जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पहली घटना जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेहरा गांव की है, जहां मंगलवार की सुबह बोरसी पर अलाव सेंकने के दौरान एक बुजुर्ग महिला झुलस गयी.

वहीं बचाने के क्रम में उनका पुत्र भी झुलस गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार झुलसे लोगों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेहरा गांव निवासी विश्वनाथ सिंह की 85 वर्षीया पत्नी कमला देवी एवं 55 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं. इधर, धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनकी मां कमला देवी अपने कमरे में बोरसी पर अलाव सेव रही थीं, तभी उनकी साड़ी आग की चपेट में आ गयी. आग बुझाने के दौरान उनके दोनों हाथ व पैर झुलस गये. जबकि दूसरी घटना आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव की है, जहां मंगलवार की सुबह लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान एक महिला बुरी तरह झुलस गयी. उक्त महिला आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी छोटन सिंह की 20 वर्षीया पत्नी शांति देवी है. बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह वह आंगन में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी उसकी साड़ी आग की लपटों की चपेट में आ गयी. देखते ही देखते वह सिर से पांव तक बुरी तरह झुलस गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर