अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया

जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र में चलाया गया अभियान

आरा.

जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान संचालित किया गया. यह अभियान कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत जगदीशपुर एवं अंचल पदाधिकारी जगदीशपुर के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें अन्य संबद्ध विभागों के पदाधिकारी भी शामिल रहे.

अभियान के दौरान मुख्य सड़कों, बाजार क्षेत्र तथा सार्वजनिक मार्गों पर हुए अतिक्रमणों को हटाया गया तथा दुकानदारों एवं आमजन को भविष्य में सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया की सुचारु यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >