Ara News : 16 अगस्त से शुरू होगा राजस्व महाभियान, कर्मियों को दी गयी ट्रेनिंग

राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से आगामी 16 अगस्त से राजस्व महा अभियान की शुरुआत की जायेगी.

पीरो. राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से आगामी 16 अगस्त से राजस्व महा अभियान की शुरुआत की जायेगी. यह महा अभियान 20 सितंबर तक चलेगा.इस अभियान के दौरान राजस्व कर्मी घर घर जाकर दाखिल खारिज, नामांतरण, ऑनलाइन अपलोड दस्तावेजों में त्रुटि सुधार जैसे कार्यों का निष्पादन करेंगे. गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित शहीद भवन सभागार में इसको ले एक शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन पीरो एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने किया. जबकि ट्रेनर के रूप में संदेश के सीओ अरुण कुमार मौजूद रहे. इस शिविर में मौजूद राजस्व कर्मी, मनरेगा कर्मी, किसान सलाहकार और विकास मित्रों को महा अभियान से जुड़ी जानकारी दी गयी. शिविर में मौजूद ट्रेनी कर्मियों को बताया गया कि 16 अगस्त से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत कर्मियों को घर घर जाकर ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार, जमाबंदी रैयत की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारियों के नाम वंशावली के आधार पर जमाबंदी कराना तथा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम पर अलग अलग जमाबंदी कराने जैसे कार्य संपन्न किए जायेंगे. यह कार्यक्रम 15 सितंबर तक चलेगा. इसके अलावा 19 अगस्त से 20 सितंबर तक अलग अलग पंचायतों में हल्कावार विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. इन शिविरों में आम लोग संबंधित सुधार हेतु आवेदन जमा कर सकेंगे. पीरो में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पीरो सीओ लखेंद्र कुमार के अलावा कई अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार