अवैध हथियार, कारतूस व मैगजीन के साथ अपराधी गिरफ्तार

शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव से रविवार की रात पकड़ा गया आरोपित

आरा. शाहपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस एवं मैगजीन के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव से रविवार की रात की. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक कारतूस एवं एक मैगजीन बरामद की है. गिरफ्तार अपराधी शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र रमेश सिंह उर्फ मंटू है. इसकी जानकारी एसपी राज ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के घर पर सरना गांव से अपराधी रमेश कुमार सिंह उर्फ मंटू को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक कारतूस एवं एक मैगजीन बरामद की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >