पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहार पुलिस ने बरुही गांव से पकड़ा

सहार.

स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरुही गांव से एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया.

आरोपित उक्त गांव निवासी स्वर्गीय दुलारचंद राम का पुत्र शांतन राम है. जानकारी के अनुसार बीते माह में मामूली विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गयी थी, जिसमें उक्त आरोपित को नामजद किया गया था. सोमवार को सहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >