अवैध हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, बाइक जब्त

तरारी थाना पुलिस ने वरसी मोड़ के पास से तीनों को पकड़ा

आरा.

तरारी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के वरसी मोड़ के पास से बुधवार को की. तलाशी के दौरान उनके पास एक कट्टा तथा बाइक बरामद हुई.

गिरफ्तार बदमाशों में तरारी थाना क्षेत्र के धनगांवा निवासी उदय पासवान का पुत्र नीतीश कुमार, उसी गांव के निवासी राजू चंद्रवंशी का पुत्र राजेश कुमार उर्फ बिट्टू कुमार एवं पप्पू कुमार श्रीवास्तव का पुत्र आकाश श्रीवास्तव है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. उन्होंने बताया कि तरारी थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी के वरसी मोड़ के पास तीन बदमाश हथियार के साथ दिखे हैं. सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस वहां पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर ली. तलाशी के दौरान उनके पास से देसी कट्टा एवं बाइक बरामद की गयी. इसके पश्चात तरारी थाने में पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >