बहन के घर से वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा-गड़हनी.

गड़हनी थाना क्षेत्र के एवं विशंभरा गांव के बीच बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के विशंभरा गांव निवासी राज कुमार सिंह का 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार सिंह है एवं वह स्नातक पार्ट वन का छात्र था. इधर मृतक के बड़े भाई विकास कुमार सिंह ने बताया कि वह बुधवार को बाइक से पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव अपनी बहन चंदा देवी के ससुराल घूमने गया था. बुधवार की शाम करीब छह बजे वह बहन के घर से बोलकर निकला था कि मुझे भाभी का ऑपरेशन करने के लिए कल सुबह डॉक्टर के पास जाना है. इसके बाद वह बहन के ससुराल से घर आने के लिए निकल गया, लेकिन रात में जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन उसका फोन नहीं उठ पा रहा था, जिसके बाद परिजनों द्वारा देर रात तक उसकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. इसी बीच बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गयी की कुरकुरी एवं विशंभरा गांव के बीच एक बाइक सवार युवक मृत अवस्था में गड्ढे में गिरा हुआ है. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान की. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व चार बहन में पांचवे स्थान पर था. उसके परिवार में मां उषा देवी, चार बहन सुनीता देवी, चंदा देवी, नेहा देवी, काजल कुमारी व दो भाई विकास कुमार सिंह एवं रितेश कुमार सिंह हैं. घटना के बाद मृत छात्र की मां उषा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >