कीटनाशक का सेवन करने से किशोरी की हालत बिगड़ी

बड़हरा थाना क्षेत्र के छोटका लौहर गांव में हुई घटना

आरा.

बड़हरा थाना क्षेत्र के छोटका लौहर गांव में गुरुवार की सुबह कीटनाशक का सेवन करने से किशोरी की हालत काफी गंभीर हो गयी. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी बड़हरा थाना क्षेत्र के छोटका लौहर गांव निवासी है. इधर, उक्त किशोरी के परिजन ने बताया कि गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट-फटकार लगाकर एक थप्पड़ मार दिया था. उसी बात से गुस्से में आकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >