आरा में शेखपुरा की शिक्षिका की संदिग्ध मौत, किराये के मकान में फंदे से लटका मिला शव

Jagdishpur Female Teacher Death : जगदीशपुर के नया टोला गांव में एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है. किराये के मकान में फंदे से लटका मिला अरैला मध्य विद्यालय की शिक्षिका सौम्या राज का शव. पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सघन जांच में जुटी है.

Jagdishpur Female Teacher Death : आरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नया टोला गांव में एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके दहशत का माहौल है. शिक्षिका का शव किराये के मकान में फंदे से लटका मिला. सूचना मिलने पर जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है.

किराये के मकान में मिला शिक्षिका का शव

दरअसल, नया टोला में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब स्थानीय लोगों को एक शिक्षिका की मौत की जानकारी मिली. बताया गया कि शिक्षिका ने अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने जगदीशपुर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी.

Arrah News : अरैला मध्य विद्यालय में पढ़ाती थीं शिक्षिका

मिली जानकारी के अनुसार मृत शिक्षिका जगदीशपुर प्रखंड के अरैला मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं. वह जगदीशपुर के नया टोला में किराये के मकान में रह रही थीं. शिक्षिका अविवाहित थीं और मूल रूप से शेखपुरा जिले की रहने वाली बतायी गयी हैं.

शेखपुरा की रहने वाली थीं सौम्या राज

मृत शिक्षिका की पहचान सौम्या राज के रूप में बतायी गयी है. वह सुबोध कुमार की पुत्री थीं और प्रोफेसर कॉलोनी, थाना बरबीघा, जिला शेखपुरा की रहने वाली थीं. नौकरी के कारण वह जगदीशपुर में किराये के मकान में रह रही थीं.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है.

मोबाइल से खुल सकता है मौत का राज

पुलिस शिक्षिका की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि उनके मोबाइल फोन की भी जांच की जा सकती है. मोबाइल में मौजूद कॉल डिटेल, मैसेज और अन्य जानकारी से घटना से पहले की परिस्थितियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है.

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मौत के कारण को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं बताया है. घटना आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >