आज सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक कटेगी बिजली

आरा शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आरा.

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर जुलूस निकलने की संभावना है. इस दौरान जुलूस निकालने से बिजली के करेंट से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे, इस कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से 16 सितंबर सोमवार को सुबह 11:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक आरा शहरी क्षेत्र के कुछ इलाकों में विद्युत सप्लाई बाधित होगी. इससे जापानी पीएसएस, पुरानी पुलिस लाइन पीएसएस, पूर्वी गुमटी पीएसएस, धरहरा पीएसएस से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. रूट के अनुसार जुलूस निकलने पर शेष क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल होते रहेगी. इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली आपूर्ति : इससे जवाहर टोला, रस्सीबगान, प्रकाशपुरी, बस स्टैंड, न्यू शीतल टोला, न्यू करमन टोला, आनंद नगर, धरहरा गांव, शिवपुर एवं कुशवाहा नगर के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं, जेल रोड, खेतारी मुहल्ला, महाजन टोली, गोपाली चौक, मिल्की मुहल्ला एवं जगजीवन मार्केट के आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. जबकि मोती टोला, बलुआही, कसाब टोला, दुध कटोरा, हनुमान टोला, वालीगंज चिकटोली, रामगढ़िया, काजी टोला, कबीरगंज, अबरपुल, एवं मिल्की मुहल्ला के आसपास के क्षेत्र, विश्राम नगर, इब्राहीम नगर, धनुपरा आरा पटना बाई पास रोड, मिराचक, बेगमपुर, भलुहीपुर, अरण्य देवी, मीरगंज डोमटोली, भलुहीपुर कब्रिस्तान, भलुहीपुर बमपुलिस के आसपास के क्षेत्र सिंडिगेट, चौधरियाना, नाला मोड़, गोपाली चौक, शीशमहल चौक, मारुति नगर, बघउतपुर आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं, कतीरा, पकड़ी चौक, कृषि भवन, महाराजा हाता, हरी जी का हाता, स्टेशन आई बी, केजी रोड, क्लब रोड, पीर बाबा, जज कोठी इत्यादि एवं एमपी बाग, पत्थर गली, टाउन थाना, बाबू बाजार, शहीद भवन आदि आस पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जबकि महाराणा प्रताप नगर, हनुमान नगर, संकट मोचन नगर, न्यू पुलिस लाईन, चंदवा, मौलाबाग,स्टेशन आईबी गांधी नगर, जैन कॉलेज, कतीरा, तिलक नगर, जयप्रकाश नगर, पुराना कैंटीन, डॉ बीडी पांडेय एवं पश्चिमी ओभर ब्रीज के आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >