भोजपुर में पशु चिकित्सालय के परिचारी के ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक 1.6 करोड़ की संपत्ति उजागर

भोजपुर जिले के गड़हनी में पशु चिकित्सालय परिचारी शिवानंद कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी हुई. आय से अधिक 1.6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति उजागर हुई है. जांच में पत्नी के नाम पर भी कई संपत्तियां मिली हैं.

Nigrani Vibhag Raid : भोजपुर जिले के गड़हनी अंचल स्थित पशु चिकित्सालय में कार्यरत परिचारी शिवानंद कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने छापेमारी कर आय से अधिक संपत्ति का बड़ा खुलासा किया है. कार्रवाई के दौरान करीब 1 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति मिलने की बात सामने आई है, जो उनकी वैध आय से लगभग 253 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है.

Bhojpur Vigilance Raid : पत्नी के नाम पर भी मिली संपत्तियां

जांच के दौरान परिचारी शिवानंद कुमार सिंह और उनकी पत्नी चांदनी सिंह के नाम पर कुल 34 संपत्तियों का पता चला है. इनमें मकान, जमीन और अन्य निवेश शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार इन संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 11 लाख 76 हजार 250 रुपये आंकी गई है.

Vigilance Acton : वाहन, नकदी और बैंक खातों की जांच

छापेमारी के दौरान तीन वाहनों की भी बरामदगी हुई है, जिनकी कीमत लगभग 17 लाख 24 हजार 187 रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा बैंक खातों में करीब 68 हजार 233 रुपये जमा पाए गए हैं. अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं.

Arrah News : जमीन के कागजात और अन्य दस्तावेज जब्त

निगरानी टीम ने तीन जमीन एग्रीमेंट, 15 जमीन के क्रय डीड, 12 जमीन के विक्रय डीड और एक मोर्टगेज डीड समेत कई कागजात जब्त किए हैं. साथ ही बैंक पासबुक, चार पहिया वाहन और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं.

जांच जारी, और खुलासे की संभावना

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे और संपत्तियों या लेन-देन का खुलासा हो सकता है. इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल माना जा रहा है, जिससे सरकारी कर्मचारियों में जवाबदेही बढ़ेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >