बाइक पर लदी शराब जब्त, धंधेबाज फरार

बहोरनपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान जब्त की शराब

बिहिया

. बहोरनपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान बाइक पर लादकर ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब को जब्त कर ली. हालांकि धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर शराब व बाइक को छोड़कर मौके से भाग निकलने में सफल हो गये.

थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बरसिंगा डेरा स्थित पोखरा के समीप से पुलिस ने बाइक से लेकर जा रहे शराब को जब्त की है. जब्त की गयी शराब में 8पीएम ब्रांड के 180 एमएल मात्रा वाले 40 पीस टेट्रा पैक है. बताया कि बरामद बाइक के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >