कोहरे ने रोकी रफ्तार, 24 घंटे से अधिक समय तक जाम से बेहाल रहा कोईलवर

थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष समेत अन्य जवान व अधिकारी जाम छुड़ाने सड़क पर उतरे

कोईलवर.

पटना-बक्सर फोरलेन और डोरीगंज-कोईलवर लिंक फोरलेन पर गुरुवार की शाम से शुरू हुआ बालू लदे और खाली ट्रकों का रेला धीरे धीरे जाम में तब्दील हो गया. हालात ये हो गया कि शुक्रवार की दोपहर तक भीषण जाम की वजह से कोईलवर और आसपास का इलाका पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया.

जाम की भयावह स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सारण जिले के डोरीगंज से लेकर संदेश तक और मनभावन मोड़ से पड़ोसी जिला पटना के बिहटा तक भयंकर जाम लगा रहा. इस दौरान बालू लदे ट्रक और बालू लेने जाने वाली खाली गाड़ियां पिछले 24 घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसी रहीं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. रही सही कसर कोईलवर-धनडीहा-चांदी पथ को मेंटेनेंस के लिए बंद किये जाने की वजह ने पूरी कर दी.

वाहनों की कतार से इन मार्गों पर लगा जामइधर जाम का असर कोईलवर-चांदी सड़क, सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाइवे, आरा–छपरा फोरलेन एनएच पर कोईलवर से लेकर पटना जिले के बिहटा तक और कोईलवर से संदेश और डोरीगंज तक देखने को मिला. इन सभी प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं, जिससे आम लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई. कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, जाम में फंसे रहे एंबुलेंसजाम के कारण सड़क मार्ग से आरा से पटना जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. लंबी जाम ने एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी. कई यात्री बसें और निजी वाहन घंटों रेंगते हुए अपने गंतव्य की ओर सरकते नजर आये. इस दौरान आम यात्रियों के साथ-साथ बीमार लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा. ट्रकों के चालक व उप चालक भोजन, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोग सड़क पर ही बेहाल नजर आये. इधर शुक्रवार को जाम की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मनभावन मोड़ पर कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतमचंद्र और अपर थानाध्यक्ष सुभाष मंडल दलबल के साथ जाम छुड़ाने के लिए सड़क पर उतरे. पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए वाहनों को लाइन में लगाकर धीरे-धीरे आगे बढ़वाया, तब जाकर देर शाम जाम की स्थिति में कुछ सुधार हुआ. इधर इस बाबत थानाध्यक्ष कोईलवर नरोतमचन्द्र ने कहा कि गुरुवार की शाम मौसम और कोहरे की भीषण मार ने सड़क पर वाहनों की रफ्तार अचानक रोक दी. कोहरे का कहर ऐसा था कि सड़क पर पांच मीटर की भी दृश्यता नहीं था. इस वजह से अधिकांशतः वाहन चालकों ने अपने वाहन खड़े कर दिये. शुक्रवार की सुबह जब कोहरा खत्म हुआ, तो वाहन सड़क पर आये, जिससे अचानक सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. हालांकि दोपहर तक पूरा पुलिस अमला सड़क पर उतरा और वाहनों को नियंत्रित कर उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर