किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या, सनसनी

घर वापस लौटने के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने मारी गोली

आरा.

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बौलीपुर गांव में गुरुवार की रात दुकान से अपने बेटों के साथ घर वापस लौट रहे किराना दुकानदार की अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक को काफी करीब से दो गोलियां मारी गयी हैं. उसमें एक गोली सीने के बीच एवं दूसरी गोली नाभि के बाएं तरफ लगी है.

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे एवं कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. पूर्व के जमीन विवाद में हत्या करने की बात सामने आ रही है. घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये. जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बौलीपुर गांव वार्ड नंबर-11 निवासी स्व. केशो सिंह के 65 वर्षीय पुत्र कामेश्वर सिंह उर्फ साधु हैं. जो एक दुकानदार थे. बौलीपुर पर अपनी किराने की दुकान चलाते थे. इधर, मृतक के बेटे सुधन कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात उसके पिता कामेश्वर सिंह उर्फ साधु किराना दुकान बंद करने के बाद उसके व उसके भाई सुमंत कुशवाहा के साथ पैदल घर वापस लौट रहे थे. लौटने के क्रम में जब वह घर के करीब पहुंचे, तभी अंधेरे एवं कोहरे का फायदा उठाकर हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें ताबड़तोड़ दो गोलियां मार दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए जगदीश अनुमंडलीय अस्पताल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरी तरफ मृतक के बेटे सुदन कुमार ने पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद में अपने पिता की गोली मारकर हत्या करने की आशंका जतायी है. इसके अलावे सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम का गठन कर शव का पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर से एक भी बुलेट नहीं पाया गया है. गठित टीम में ऑनड्यूटी चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार, डॉ प्रमोद कुमार एवं डॉ आरएन यादव शामिल थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पट्टीदार द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति को उनके हिस्से की जमीन बेची गयी थी. उनके पट्टीदार द्वारा गांव के जिस व्यक्ति को जमीन बेची गयी थी. उस पर कामेश्वर सिंह उर्फ साधु जी के द्वारा केस किया गया था और 12 साल से वह उस केस को लड़ रहे थे. उसी विवाद के कारण उनकी हत्या करने की बात सामने आ रही है. वहीं जगदीशपुर थानाध्यक्ष सुशांत ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया था और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य को एकत्रित कर ले गयी है. प्रथम दृष्टया पूर्व के जमीन विवाद में हत्या करने की बात सामने आ रही है. हालांकि मृतक के परिजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी बिंदा देवी व तीन पुत्र श्यामबाबू सिंह, सुधन कुमार, सुमंत कुशवाहा एवं एक पुत्री है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. मृतक की पत्नी बिंदा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर