आरा में ट्रेन से गिरकर कुंभ से लौट रहे बुजुर्ग की मौत

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप शुक्रवार की मध्य रात्रि ट्रेन से गिरकर कुंभ से लौट रहे बुजुर्ग की मौत हो गयी.

आरा.

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप शुक्रवार की मध्य रात्रि ट्रेन से गिरकर कुंभ से लौट रहे बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगो बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मच रही. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को वहां से उठाकर थाने ले आयी. जानकारी के अनुसार मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव वार्ड 10 निवासी स्व देवकी सिंह के 66 वर्षीय पुत्र देव कुमार सिंह है एवं पेशे से किसान थे. इधर मृतक के बेटे शंभू सिंह ने बताया कि वह 10 फरवरी को घर से अकेले कुंभ नहाने के लिए प्रयागराज गये थे. शुक्रवार की शाम वह प्रयागराज से ट्रेन से वापस आरा लौट रहे थे. उसी बीच शुक्रवार की मध्य रात्रि आरा स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप ट्रेन से गिर पड़े. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद रेल पुलिस द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन शनिवार की सुबह आरा स्टेशन पहुंचे. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी कमला देवी व चार पुत्र संजय सिंह, शंभू सिंह, महेश सिंह एवं धनेश सिंह है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी कमला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जनता दरबार में तीन मामलों का ऑन द स्पॉट निबटारा : बिहिया.

थाना परिसर बिहिया में शनिवार को सीओ रचना कुमारी ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निबटारा को लेकर जनता दरबार लगाया. मौके पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार भी मौजूद रहे. सीओ ने बताया कि इस दौरान कुछ छह आवेदन आये जिसमें छानबीन कर व संबंधित कर्मी से बात कर तीन मामलों का ऑन द स्पॉट निबटारा किया गया. बताया कि शेष तीन अन्य मामलों का अगली तिथी पर सुनवाई की जायेगी. जनता दरबार को लेकर थाना परिसर में देर तक गहमा-गहमी बनी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >