Arrah Mohammad Zafi Murder Case : इस्लामगंज गड़हनी निवासी मोहम्मद जफी हत्याकांड में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. पुलिस के अनुसार, लगातार बढ़ते दबाव के बीच चरपोखरी थाना कांड संख्या 206/26 के तीन प्राथमिक अभियुक्तों ने बुधवार को न्यायालय में सरेंडर किया है.
गड़हनी के रहनेवाले हैं तीन आरोपित
सरेंडर करने वाले तीन आरोपित सलीम अंसारी उर्फ बब्लू, पिता- रेयाजुद्दीन,मो. आरजू, पिता- सलीम अंसारी उर्फ बब्लू,मो. वारिस उर्फ बिट्टू, पिता- स्व. हजरत अंसारी. तीनों आरोपित गड़हनी इस्लामगंज वार्ड नंबर-04, थाना चरपोखरी के निवासी हैं. बाकी आरोपियों पर भी पुलिस की नजर हैं.
पुलिस लगातार कर रही थी छापेमारी
जफी हत्याकांड में शेष बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है.पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी है.हत्याकांड में तीन आरोपियों के न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद अब शेष आरोपियों की गिरफ्तारी पर सबकी नजरें टिकी हैं.
Also Read : बीडीओ अनुराधा ने झाड़ू लगा कर दिया स्वच्छता का संदेश, उदवंतनगर में शुरू हुआस्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
