विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, आरोपी पति हिरासत में

पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं.

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के तामगंज पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 बीबीगंज गांव में सोमवार की रात्रि मायके आई हुई 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई. सूचना पर पुलिस व एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. पीड़िता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. वहीं पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार मृतका 26 वर्षीय मुन्नी कुमारी पिता कपिल देव शर्मा अपने पति व बच्चों के साथ एक सप्ताह पूर्व अपने भाई के शादी समारोह में भाग लेने गांव आई हुई थी. इसी बीच सोमवार की रात्रि उसके पति से कहा सुनी होने के बाद रात में कुछ देर बाद उसका शव उसके कमरे में मिला. शव मिलते ही कोहराम मच गया. सूचना पर पुलिस पहुंची ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतका मुन्नी देवी एक सप्ताह पूर्व अपने भाई के शादी को लेकर बीबीगंज आई हुई थी. उसका पति भी उसके साथ था. उसकी शादी मुजफ्फरपुर स्थित औराही प्रखंड में रूपेश राय पिता स्व फकीरा के साथ पिछले 05 वर्ष पूर्व हुई थी. वहीं मृतका के मायके वालों के द्वारा मंगलवार की देर शाम तक आवेदन नहीं दिया गया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >