व्यवसाय से जुड़े सवालों को संसद के शीतकालीन सत्र में उठायेंगे : सुदामा

सांसद बोले, व्यवसायी संघ, भोजपुर तरारी विधानसभा के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राजू यादव का समर्थन करेगा

आरा

. व्यवसायी संघ भोजपुर के जिला कमेटी की विस्तारित बैठक होटल पार्क व्यू में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की. बैठक में नगर निगम द्वारा किराये पर दिये गये दुकानों के किराया वृद्धि पर बातें हुई और मांग की गयी कि नगर निगम बोर्ड के द्वारा 2016 में किये गये 35 प्रतिशत बेतहाशा वृद्धि को पिछले दिनों हुए नगर निगम के बोर्ड में वापस के फैसले को लागू करे. बैठक में 13 नवंबर को होनेवाले तरारी विधानसभा के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजू यादव को समर्थन देने का फैसला लिया गया. बैठक में जिला परिषद के द्वारा संचालित दुकानों पर बेतहाशा किराया वृद्धि लेने पर भी बातें हुई और संबंधित दुकानदारों का बैठक बुलाकर आगे का कार्यभार तय करने का निर्णय लिया गया. बैठक में व्यवसायी संघ ने कोईलवर द्वारा खैनी दुकानदारों को गोली मारे जाने के खिलाफ बाजार बंद और धरना-प्रदर्शन पर बातें हुईं. वहीं, संसद के शीतकालीन-सत्र में बाजार और व्यापार से जुड़े सवाल को लोकसभा में उठाने पर बातें हुई और मुद्दा के चयन के लिए एक टीम का गठन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला सचिव व आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि सबसे पहले लोकसभा में अपने अनुभव को बैठक में रखा. उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े सवालों और उनके बेहतर जीवन के लिए वह हमेशा मुखर होकर लोकसभा में उठाते रहेंगे. उन्होंने कहा की व्यवसायी संघ भोजपुर को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राजू यादव के पक्ष में समर्थन करने का समर्थन करना चाहिए. क्योंकि यही गठबंधन है जो व्यवसायियों के हित में वास्तविक आंदोलन करता है. जिला कमेटी ने सचिव के इन बातों का समर्थन किया. बैठक में व्यवसायी संघ को राज्यस्तरीय संगठन बनाने तथा स्मार्ट मीटर को बंद करने के सवाल पर भी बात हुई. बैठक को संघ के सम्मानित अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद साह,उपसचिव उमाशंकर सिंह,सहसचिव तथा कोईलवर के नेता मो शाहबुद्दीन, गड़हनी बाजार के नेता तथा उपाध्यक्ष श्रीनिवास सिंह यादव, उपाध्यक्ष संजय महासेठ ने भी संबोधित किया!बैठक में कृष्ण प्रसाद केसरी, मो कलीमुद्दीन, कृष्ण रंजन गुप्ता,आशु गुप्ता, शंभू कुमार गुप्ता, राजू चंद्रवंशी, मंगल ब्याहुत, महेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, मुन्ना कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार, रोहित सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >