कोईलवर. कोईलवर-डोरीगंज पथ पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि एक जख्मी हो गया. मृतक का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मृतक 24 वर्षीय राजेश कुमार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी. वहीं, इस घटना में उसका सहोदर भाई भी जख्मी हो गया. मृतक डोरीगंज थानांतर्गत रायपुर विंदगांवा के बलवन टोला का रहनेवाला बताया जाता है कि वह गांव से आ रहा था, तभी यह घटना हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी
Copied link
कोईलवर-डोरीगंज सड़क पर हुई घटना