बालू माफियाओं पर नकेल कसने पहुंची एसटीएफ की चीता टीम, अस्थायी पुलिस पिकेट हुआ तैयार

सारण के डोरीगंज और कोईलवर के कमालूचक में बन रहा पुलिस पिकेट

आरा. भोजपुर और सारण जिले की पुलिस बालू के अवैध कारोबार पर नकेल कसने को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में है. इसके लिए बालू माफियाओं की गिरफ्तारी और धंधे पर रोक लगाने को अस्थायी पुलिस पिकेट खोले जा रहे हैं. इसके तहत कोईलवर के कमालुचक दियारा अस्थायी पुलिस पिकेट बन कर तैयार हो गया है. वहीं, सारण जिले के डोरीगंज क्षेत्र में भी पुलिस पिकेट बन रहा है. एसटीएफ की चीता टीमें दोनों जगहों पर पहुंच भी गयी है. एक चीता टीम में अधिकारी और जवान सहित 30 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल हैं. यह चीता टीम बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने के अलावा गोलीबारी और हत्या कांड जैसे कांडों में फरार चल रहे माफियाओं की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी करेगी. साथ ही बालू माफियाओं की हर गतिविधि पर नजर रखेगी. सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में भोजपुर पुलिस भी दियारा इलाके में लगातार पेट्रोलिंग और छापेमारी कर रही है. कमालूचक के गदहिया बालू घाट पर वर्चस्व व रंगदारी के लिए गोलीबारी में दो लोगों की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गयी है. बता दें कि बुधवार की रात वर्चस्व व रंगदारी को लेकर कमालूचक बालू घाट पर कुख्यात सत्येंद्र पांडेय और गुड्डू राय गिरोह के बीच गोलीबारी हुई थी. उसमें सारण के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव के तीन लोगों को गोली लगी थी. उसमें दो लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. उसका इलाज चल रहा है. हत्याकांड की गूंज मुख्यालय पटना तक सुनायी पड़ी थी. मामले को गंभीरता को देखते हुए हत्याकांड की जांच करने खनन सचिव धर्मेंद्र सिंह खुद गुरुवार को कोईलवर पहुंचे थे. डीएम और एसपी सहित पूरी टीम के बाद घटनास्थल पर पहुंचे खनन सचिव की ओर से अवैध खनन वाले इलाके में पुलिस पिकेट खोलने और जमानत पर घूम रहे बालू माफियाओं की जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू करने सहित अन्य निर्देश दिया गया था. उस आदेश के आलोक में कोईलवर के कमालूचक दियारे इलाके में अस्थायी पुलिस पिकेट खोला गया है. उसी कड़ी में सारण के डोरीगंज इलाके में भी पुलिस पिकेट खोला जा रहा है. सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कोईलवर के कमालूचक दियारे इलाके में पिकेट तैयार हो गया है. एसटीएफ की चीता टीम भी पहुंच गयी है. इलाके में लगातार गश्त की जा रही है. बालू के अवैध धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. दोहरे हत्याकांड में फरार बालू माफियाओं की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है. जमानत पर घूम रहे बालू माफियाओं की जमानत रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >