मिट्टी की दीवार गिरने से दबकर बुजुर्ग की मौत

परिजन ने स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतनेवाले का लगाया आरोपजगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां गांव में बुधवार की शाम हुई घटना

आरा.

जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां गांव में बुधवार की शाम मिट्टी की दीवार गिरने से दबकर वृद्ध की मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं, परिजन द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही बरतने से मौत होने का आरोप लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां गांव निवासी 65 वर्षीय वासुदेव पासवान, जो एक किसान थे.

इधर, मृतक की बेटी रीता देवी ने बताया कि बुधवार की शाम जब वह घर के आंगन में बैठे हुए थे, तभी घर की मिट्टी की दीवार उनके ऊपर भरभरा कर गिर पड़ी, जिसके कारण उन्हें पैर एवं पीठ में काफी गंभीर चोटें आयी थीं. उन्हें इलाज के लिए बुधवार की रात अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया. इसी बीच गुरुवार की सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं दूसरी तरफ मृतक की बेटी रीता देवी ने स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने के कारण उनकी मौत होने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी मैना देवी दो पुत्री रीता देवी, गीता देवी व दो पुत्र अखिलेश पासवान एवं मुन्ना पासवान है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी मैना देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >