बाइक सवार ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत

बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव में शनिवार की दोपहर बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी.

आरा.

बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव में शनिवार की दोपहर बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव निवासी श्रीकिशुन पासवान की 65 वर्षीय पत्नी शांति देवी है. इधर मृतका के परिजन ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह अपने घर से निकाल सड़क पार कर दूसरी ओर किराना दुकान पर जा रही थी. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें अनान-फानन में इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में शनिवार की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना पाकर पुलिस सडर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्री आरती देवीमानती देवी एवं एक पुत्र सरोज कुमार है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

माइक लगाकर सब्जी बेचने वालों को पुलिस ने दी चेतावनी : बिहिया.

बिहिया नगर स्थित सब्जी बाजार में सब्जी बेचने वालों द्वारा माइक लगाकर सब्जी बेच रहे दुकानदारों को शनिवार को बिहिया पुलिस ने ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी. पुलिस ने कहा कि आगे से ऐसा करते हुए कोई भी पकड़ा गया तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि सब्जी बाजार में विगत कुछ दिनों से कुछ सब्जी विक्रेता माइक लगाकर प्रचार करते हुए सब्जी बेच रहे थे जिससे आसपास के अन्य सब्जी विक्रेताओं, खरीदार तथा आसपास रहने वाले लोगों का रहना दुश्वार हो गया था. मामले को लेकर लोगों द्वारा इसकी शिकायत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से की गयी थी, परंतु नप कार्यालय के मना करने के बावजूद दुकानदार नहीं मान रहे थे. ऐसे में लोगों की शिकायत पाकर बिहिया पुलिस ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >