आरा : बड़हरा में दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार

भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत सिन्हा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नुरपुर गांव में छापेमारी कर दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी विनोद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया है.

सिन्हा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के नुरपुर गांव में एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी कर दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दहेज हत्या के मामले का नामजद आरोपी और फरार स्थायी वारंटी अपने घर पर ही मौजूद है. सूचना मिलते ही सिन्हा थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और चिन्हित स्थल पर तुरंत छापेमारी की गई.

पुलिस बल को अपने नजदीक आते देख आरोपी ने भागने का असफल प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.

विनोद चौधरी के रूप में हुई आरोपी की पहचान

पकड़े गए आरोपी की पहचान नुरपुर गांव निवासी डोमन चौधरी के पुत्र विनोद चौधरी के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसार, वह दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में नामजद आरोपी था और न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट निर्गत होने के बावजूद पिछले काफी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर फरार चल रहा था.

थानाध्यक्ष ने दी जानकारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिन्हा थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय का स्थायी वारंट लंबित था. पुलिस टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार आरोपी विनोद चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >