Crime News: आरा सदर अस्पताल से सिपाही को धक्का देकर भागा कैदी, पीछे-पीछे दौड़ते रह गए बिहार पुलिस के जवान

Crime News: आरा सदर अस्पताल से लूट कांडों का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया. फरार कैदी पवना थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी अवधेश चंद्रवंशी का पुत्र दीपक चंद्रवंशी है. इस आरोपी को कुछ ही दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

Crime News: आरा सदर अस्पताल परिसर के कैदी वार्ड से सोमवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को धक्का मार एक कैदी फरार हो गया. घटना के बाद कैदी वार्ड में मौजूद पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गई, इसके बाद कैदी वार्ड के जवान फरार कैदी के पीछे-पीछे उसे पकड़ने के लिए दौड़ने लगे, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका. जिसके बाद कैदी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात जवानों द्वारा इसकी सूचना अपने वरीय पदाधिकारी को दी गई. सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस कैदी वार्ड पहुंची और मामले की छानबीन की.

लूट कांड का था आरोपी

फरार कैदी पवना थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी अवधेश चंद्रवंशी का पुत्र दीपक चंद्रवंशी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र में इसी वर्ष लूट की एक घटना घटित हुई थी, जिसे लेकर उदवंतनगर थाना में लूट एक्ट के तहत कांड संख्या 355/24 दर्ज की गई थी. उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा अगस्त महीने में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. जेल में तबीयत खराब होने के कारण छह दिन पूर्व उसे जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल परिसर के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था.

बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

सोमवार को कैदी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को धक्का मार फरार हो गया, इसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है. बता दें की फरार दीपक चंद्रवंशी के खिलाफ नारायणपुर एवं संदेश थाना घटित लूट कांड में भी वांछित था. उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा जेल भेजने के बाद संदेश थाना कांड संख्या 243/24 एवं नारायणपुर थाना कांड संख्या 66/24 लूट कांड मामले में दोनों थाना के पुलिस द्वारा उसे रिमांड पर भी लिया गया था.

Also Read: Crime News: आरा में बदमाशों ने घर में घुसकर प्राइवेट शिक्षक को गोलीयों से भूना, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर की आगजनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >