आठवीं तक की कक्षाएं जिले में 13 तक रहेंगी बंद

ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने उठाये हैं कदम

आरा.

जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग 01 से 08 तक की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों को दिनांक 12 जनवरी से 13 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है.

वहीं, कहा है कि वर्ग -08 से ऊपर के सभी कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियों सुबह 10:00 बजे से शाम 03:30 बजे तक ही संचालित होंगे. प्री-बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाले विशेष कक्षाओं, परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >