Arrah News: सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ के साथ दो अभ्यर्थी गिरफ्तार, चप्पल में लगाया था डिवाइस

Arrah News: आरा मे नगर थाना के 10 प्लस टू टाउन स्कूल परीक्षा केंद्र से पुलिस ने दो अभ्यर्थियों को चप्पल में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा देते हुये चेकिंग के दौरान पकड़ा गया.

Arrah News: आरा मे नगर थाना के 10 प्लस टू टाउन स्कूल परीक्षा केंद्र से पुलिस ने दो अभ्यर्थियों को चप्पल में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा देते हुये चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. दोनों आरोपित रविशंकर शर्मा और विक्की कुमार हैं, जो पटना जिला के रहनेवाले हैं. दोनों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

चप्पल मे ब्लूटूथ लगाकर दे रहे थे परीक्षा

जिला मुख्यालय आरा में 18 केंद्रों पर केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती से आयोजित बिहार पुलिस के सिपाही में चयन के लिए परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी. इसमें कुल 12194 अभ्यर्थियों ने भाग लिया.लेकिन आरा मे नगर थाना के 10 प्लस टू टाउन स्कूल परीक्षा केंद्र से पुलिस ने दो अभ्यर्थियों को चप्पल में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा देते चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. दोनों आरोपित रविशंकर शर्मा और विक्की कुमार हैं, जो पटना जिला के रहनेवाले हैं. दोनों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सघन जांच कर पकड़ा गया

जिलाधिकारी को परीक्षा संयोजक बनाया गया था. वहीं, स्टेटिक दंडाधिकारी सह प्रेषक की नियुक्ति की गयी थी. परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गयी, ताकि किसी तरह की वर्जित सामान केंद्र में वे नहीं ले जा सकें. परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ संचालन के लिए पूरी व्यवस्था की गयी थी.

अगली परीक्षा 11 , 18, 21, 25 और 28 अगस्त को

केंद्र में मोबाइल, ब्लूटूथ, डिवाइस एवं अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाने की मनाही थी. परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गयी थी. एकल पाली में परीक्षा संपन्न हुई. 12:00 बजे से परीक्षा की शुरुआत हुई तथा 2:00 बजे समापन हुई. अगली परीक्षा 11 , 18, 21, 25 और 28 अगस्त को ली जायेगी.

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में असामाजिक तत्वों ने रात के अंधेरे में जेसीबी से स्कूल की सड़क को खोदा

नौ जोनल दंडाधिकारियों की हुई थी प्रतिनियुक्ति :

परीक्षा के शांतिपूर्ण स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए 9 जोनल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. इनके साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस वालों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी थी. वही, चार उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई थी. जबकि 16 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेषक की नियुक्ति की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर