भोजपुर : बिहिया में 11.10 करोड़ से बनेगा नया हाईटेक प्रखंड-अंचल कार्यालय, विधायक ने रखी आधारशिला

भोजपुर जिले के बिहिया में 11 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय की आधारशिला मंगलवार को रखी गई. इस आधुनिक भवन से आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और कर्मचारियों के कार्य निष्पादन में सहूलियत होगी. हालांकि, कार्यक्रम की सूचना न मिलने से कुछ जनप्रतिनिधियों में नाराजगी भी दिखी.

Bihiya Block Office New Building : भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में बनने वाले नए भवन का भूमिपूजन मंगलवार को किया गया. जिसमें क्षेत्रीय विधायक राकेश रंजन ओझा ने 11 करोड़ 10 लाख 44 हजार 776 रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन कर उसकी आधारशिला रखी.

योजना पट्ट से पर्दा हटाकर निर्माण कार्य की शुरुआत

इस मौके पर लगाये गए योजना पट्ट से पर्दा हटाकर उन्होंने निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की, हालांकि भवन का निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा था और अब विधिवत आधारशिला रखी गई है.

विधायक का बयान और आम लोगों को मिलने वाली सुविधाएं

भूमिपूजन के बाद विधायक ने कहा कि सरकार आम लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है, और इसी कड़ी में आधुनिक और हाईटेक सरकारी भवनों का निर्माण कराया जा रहा है जिससे नए भवन से आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य निष्पादन में सहूलियत होगी.

सूचना न मिलने पर जनप्रतिनिधियों में देखी गई नाराजगी

इधर, भूमिपूजन कार्यक्रम की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी देखी गई.

Also Read : आरा में कल 9 घंटे बिजली कटौती, सुबह 11 से रात 8 बजे तक इन इलाकों में नहीं रहेगी सप्लाई

कई जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें विभाग या संवेदक द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई बल्कि बाद में दूसरों के माध्यम से कार्यक्रम संपन्न होने की जानकारी मिली जिसे उन्होंने निंदनीय बताया.

गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान विरोध के साथ-साथ कई गणमान्य लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने इस पूरे आयोजन में अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शैलेंद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >