Bihar News: आरा में ट्रिपल मर्डर, सनकी ने पत्नी और दो मासूमों को टुकड़े-टुकड़े कर डाले

Bihar News: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति लालू यादव को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया. लालू यादव ने खंती से मार तीनों की निर्मम हत्या क्यों की, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

Bihar News: आरा: बिहार के आरा में ट्रिपल मर्डर से पूरा समाज स्तब्ध है. भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में एक सनकी पति ने पत्नी समेत दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी है. पड़ोसियों के अनुसार सनकी पति ने पत्नी से झगड़ा के बाद गुस्से में आकर खंती से अपनी पत्नी, बेटी और दुधमुंहे बेटे की हत्या कर दी. हत्या के दौरान सनकी व्यक्ति ने खंती से अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर वहां से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी लालू यादव की पत्नी सीमा देवी (35), बेटी सौम्या कुमारी (8) और एक दुधमुंहा बेटा दीदवंत कुमार (10 माह) शामिल है.

गुस्से में पत्नी और बच्चों की ले ली जान

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही पीरो एसडीपीओ राहुल कुमार सिंह और अजीमाबाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलाया, जिसके बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंच जांच में जुट गई. उसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भोजपुर सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति लालू यादव को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया. लालू यादव ने खंती से मार तीनों की निर्मम हत्या क्यों की, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: Bihar Land Survey : जमीन सर्वे के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे हो सकता है यह काम

पत्नी का किया सिर से धड़ को अलग

घटना के संबंध में एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि सुबह में आरोपी पति का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था. झगड़ा के बाद आक्रोशित होकर लालू यादव ने खंती (धराधार हथियार) से पहले पत्नी की हत्या कर दी. इस दौरान उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया. उसके बाद बारी-बारी से दोनों बच्चों की भी हत्या कर दी. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भागते हुए आरोपी लालू यादव को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार