Bihar News: बिहार में विस्फोट के बाद दुकान में भयावह आग, जलकर राख हुआ 50 लाख का सामान

Bihar News: आरा जिले से दिवाली की रात एसी-फ्रिज के सर्विस सेंटर में भयावह आग की खबर सामने आई है. इस घटना में 50 से 60 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

Bihar News: बिहार के आरा जिले से दिवाली की रात एसी-फ्रिज के सर्विस सेंटर में भयावह आग की खबर सामने आई है. आग ने देखते ही देखते चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी लपटें चौथे फ्लोर तक पहुंच गई. इस आग की वजह से रात के सन्नाटें में आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. यह घटना टाउन थाना इलाके के महादेवा रोड की है.

तीन घंटे में आग पर काबू

मिली जानकारी के अनुसार, आग की इस घटना के दौरान इस दुकान में रखे गैस का सिलेंडर भी एक-एक कर ब्लास्ट होना शुरू हो गया. घटना की खबर मिलते ही नगर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दमकल की छह गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की मदद की. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने का कारण एसी गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट है. सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विस्फोट के साथ ही आग ने सर्विस सेंटर में रखे एसी, फ्रिज, कंप्रेसर, वायरिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में 50-60 लाख का सामान जलकर राख हो गया है. फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दोनों में से कोई एक कारण हो सकता है. हालांकि, आग लगने के सही कारणों की जांच जारी है. इस घटना को लेकर महादेवा रोड पर देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पूजा के बाद बंद दुकान में लगी आग

पीड़ित सर्विस सेंटर मालिक भोजपुर के सिकरहट्टा गांव निवासी अभय केशरी के अनुसार वह पिछले कई सालों से महादेवा में अपना सर्विस सेंटर चलाते हैं. दीपावली के शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान में पूरे रीति रिवाज के साथ पूजा–पाठ किया था. उसके बाद वे सभी लाइटों को बंद कर घर चले गए थे. आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

इसे भी पढ़ें: आदर्श आचार संहिता को लेकर धर पकड़ तेज, पटना में लाखों की शराब और ड्रग्स बरामद, 753 गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर