आरा में रसोई गैस को लेकर हाहाकार: सिलेंडर की किल्लत से बढ़ी उपभोक्ताओं की मुश्किलें, कालाबाजारी तेज

Bihar News: आरा नगर में पीएनजी कनेक्शन नहीं मिलने से आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है. एक ओर गैस सिलेंडर की किल्लत है, तो दूसरी ओर कालाबाजारी में 1500 रुपए तक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं. लोगों ने प्रशासन पर अधिकारियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है.

Bihar News: आरा में पीएनजी कनेक्शन के लिए 2000 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है. इनमें कई ऐसे उपभोक्ता शामिल हैं, जिनके मोहल्लों में पहले से पीएनजी पाइपलाइन बिछी हुई है. साथ ही वर्षों से आपूर्ति भी हो रही है. इसके बावजूद नए कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं. जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

केवल अधिकारियों को मिल रहा कनेक्शन’

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फिलहाल सिर्फ अधिकारियों के घरों में ही पीएनजी कनेक्शन दिया जा रहा है. सामान्य उपभोक्ता महीनों से इंतजार कर रहे हैं. कई घरों के पास तक पाइपलाइन पहुंच चुकी है. लेकिन फिर भी कनेक्शन नहीं मिल रहा.

गैस सिलेंडर की किल्लत से बढ़ी परेशानी

उपभोक्ताओं का कहना है कि 30 दिन बाद ही गैस सिलेंडर मिल पा रहा है. ऐसे में लोगों को खाना बनाने में दिक्कत हो रही है. हालात नहीं सुधरे तो लोगों को होटल का सहारा लेना पड़ सकता है.

1500 रुपए में बिक रहे सिलेंडर

आरोप है कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी तेजी से बढ़ रही है. जहां सामान्य उपभोक्ता सिलेंडर के लिए परेशान हैं, वहीं कालाबाजारी में 1500 रुपए तक में आसानी से सिलेंडर मिल रहे हैं. मजबूरी में कई अधिकृत उपभोक्ता भी महंगे दाम पर सिलेंडर खरीदने रहे हैं.

प्रशासन से लगाई गुहार

लोगों ने प्रशासन से जल्द पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने या गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी विनय कुमार ने कहा कि पीएनजी कनेक्शन की प्रक्रिया जारी है और संबंधित एजेंसी से इस संबंध में बात की जाएगी.

Also Read: जहानाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ragini Sharma

Published by: Ragini Shamra

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >