आरा : बाढ़ से उजड़े 66 परिवार अब भी वासभूमि से वंचित, 106 किसानों को मुआवजा नहीं; DM के पास पहुंचे सांसद सुदामा प्रसाद

भोजपुर में बाढ़ से विस्थापित 66 परिवार अभी भी वासभूमि से वंचित हैं, जबकि 106 किसानों को फसल के मुआवजे का इंतजार है. सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में भाकपा-माले के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

Bhojpur Public Issues(कुमार रवींद्र) : सांसद सुदामा प्रसाद एवं भाकपा-माले के भोजपुर जिला सचिव अभ्युदय के नेतृत्व में भाकपा-माले का प्रतिनिधिमंडल भोजपुर जिले की विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं एवं लंबित विकास कार्यों के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर तत्काल एवं समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है, जिसमें जवईनियां गांव में बाढ़ व कटाव, विस्थापितों के पुनर्वास और अन्य नौ प्रमुख मुद्दों को उठाया गया.

जवईनियां गांव में बाढ़, कटाव और विस्थापितों का मामला

सांसद ने कहा कि जवईनियां गांव में बांध के निर्माण व मरम्मत कार्य में अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच कराकर मजबूती सुनिश्चित करना जरूरी है.

क्योंकि वर्ष 2024-25 में गंगा नदी की भीषण बाढ़ व कटाव के कारण गांव नदी में विलीन हो गया था, और 127 विस्थापितों को वासभूमि मिलने के बाद भी अनुसूचित जनजाति व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 66 परिवार अभी भी वंचित हैं जिन्हें पर्चा देने की मांग की गई है.

भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने पर रोक और सूखा प्रभावित क्षेत्र

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में करीब 40 वर्षों से रह रहे दलित समुदाय के 120 भूमिहीन परिवारों में से नौ को नोटिस दिए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई है.

भोजपुर के दक्षिणी इलाके में तापा क्षेत्र के 52 गांवों सहित अन्य क्षेत्रों में नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने और फसल की सिंचाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है.

श्रीटोला और बहिरो लख में पुल-सड़क निर्माण की मांग

आरा बस स्टैंड के समीप श्रीटोला नहर पर पुराने एवं जर्जर फुटपाथ पुल के स्थान पर चौड़े और मजबूत आरसीसी पुल का निर्माण कराने की मांग की गई है, तथा आरा नगर के वार्ड संख्या-45 स्थित बहिरो लख के जर्जर पुल के पुनर्निर्माण और बस स्टैंड से शिवगंज मोड़ तक जर्जर सड़क के तत्काल पुनर्निर्माण की बात कही गई है.

Also Read : गया जी में श्रद्धालुओं के लिए बन रही 94.5 करोड़ की आधुनिक धर्मशाला, पार्किंग से डॉरमेट्री तक होंगी ये खास सुविधाएं

बनाही के किसानों को मुआवजा और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य

बिहिया प्रखंड के बनाही गांव के बाधार में 2 अप्रैल 2026 को हुई अगलगी में जले गेहूं की फसल के मुआवजे के लिए 115 किसानों में से शेष बचे 106 किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की गई, और इस प्रतिनिधिमंडल में अगिआंव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, बड़हरा प्रखंड सचिव नंदजी, बिहिया प्रखंड सचिव हरेंद्र सिंह, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम तथा जिला स्थायी समिति सदस्य चन्दन कुमार शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >