आरा में जिला स्तरीय अंतर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, बालिका वर्ग में एसबी स्कूल ने मारी बाजी

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के न्यू कैंपस में जिला स्तरीय अंतर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

Basketball Tournament: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के जीरो माइल स्थित न्यू कैंपस में शनिवार को भोजपुर जिला स्तरीय अंतर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो. डॉ. ओपी राय ने किया.

उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे कई पदाधिकारी

उद्घाटन समारोह में भोजपुर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार गुप्ता, विश्वविद्यालय के पीटीआई यशवंत सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र शुक्ला, पूर्व सीनेट सदस्य अजय कुमार तिवारी मुनमुन और भोजपुर जिला खो-खो संघ के सचिव अजय कुमार सिंह मौजूद रहे. इसके अलावा सर्वजीत कुमार, अक्षय सिंह, रजनीश पाठक, नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी, पंकज कुमार, पुष्कर कुमार, हनुमान शुक्ला और श्रेयांस कुमार भी उपस्थित रहे.

बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में एसबी स्कूल आरा ने केंद्रीय विद्यालय आरा को 14-10 से हराया. वहीं, दूसरे मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय आरा ने कैथोलिक स्कूल आरा को 21-16 से पराजित किया.

बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय की जीत

बालक वर्ग के मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय आरा ने कैथोलिक मिशन स्कूल आरा को 25-18 से मात दी. मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला. खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरे जोश के साथ मैदान पर दमखम दिखाया.

स्कूली खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का उद्देश्य

भोजपुर जिला स्तरीय अंतर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भोजपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अंगद शुक्ला की देखरेख में किया जा रहा है. प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना और बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >