आरा में नगर निगम की लापरवाही उजागर, डीटी रोड पर बिखरी बालू से बढ़ा हादसों का खतरा

Arrah Road Accident: आरा शहर के व्यस्त डीटी रोड पर फैली बालू लोगों के लिए खतरा बन गई है. लगातार हो रहे हादसों के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है.

Arrah Road Accident: (आशुतोष पाण्डेय) आरा शहर का डीटी रोड इन दिनों अव्यवस्था और दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है. सड़क पर फैली बालू के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं. यह समस्या सड़क किनारे चल रहे एक भवन निर्माण कार्य की वजह से उत्पन्न हुई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा लगातार सड़क पर बालू गिराई जा रही है.

नगर निगम पर आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत की गई. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जमीन पर असर नहीं दिख रहा है.

लोगों की मांग

लोगों ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने सड़क से बालू हटाने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है.

लगातार हो रहे हादसे

पिछले करीब एक महीने से सड़क पर बड़ी मात्रा में बालू फैली हुई है. इसके कारण दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. रोजाना बाइक और स्कूटी सवार फिसलकर गिर रहे हैं. कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. कुछ लोगों के हाथ-पैर टूटने की भी बात सामने आई है. बच्चे साइकिल चलाते समय गिर रहे हैं. रिक्शा चालक भी यात्रियों के साथ दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं.

स्थानीय लोगों की परेशानी

इलाके के लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहन चलाना अब जोखिम भरा हो गया है. सुबह और शाम के समय स्थिति और खराब हो जाती है. इस दौरान ट्रैफिक ज्यादा रहता है, जिससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है.

व्यापार पर असर

डीटी रोड स्थित मॉल के कर्मचारियों ने भी इस समस्या पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि धूल और बालू के कारण ग्राहक परेशान हो रहे हैं. इससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है.

Also Read: कैमूर में शादी से इंकार करने पर युवक की गला रेतकर हत्या, लड़की का भाई गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >